स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

दीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

कारीगरों और महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच

दीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

मीनाक्षी सिंह ने किया यूपी आईएएसओडब्ल्यूए के दीपावली मेले का उद्घाटन

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (यूपी आईएएसओडब्लूए) की ओर से सीएसआईक्लब, राजभवन कॉलोनी में आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह ने किया। वह उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की पत्नी और चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स है। मेले में विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर कारीगरों और महिला उद्यमियों के उत्पादों की सराहना की। मुख्य सचिव एसपी गोयल की पत्नी एवं यूपी आईएएसओडब्लूएकी अध्यक्ष नीलू गोयल ने बताया कि यह एसोसिएशन का पहला दीपावली मेला है। इसमें उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगरों ने अपने हस्तशिल्प और कलाकृतियाँ प्रदर्शित कीं।

भदोही के कालीन, खुर्जा की मिट्टी की कलाकृतियाँ, फिरोजाबाद की काँच की चूड़ियाँ, बनारसी और चंदेरी साड़ियाँ, जयपुर के परिधान तथा कच्छ के आभूषण मेले के प्रमुख आकर्षण रहे। मेले में खान-पान के स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बच्चों के लिए गतिविधियाँ, स्वास्थ्य जाँच और रक्तदान की सुविधा भी रही। नीलू गोयल ने आकांक्षा समिति के कार्यों की भी सराहना की। समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आय-सृजन से जुड़ी पहलों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सहयोग देने के लिए कार्य करती है। 

मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह ने उन्हें आमंत्रित करने और मेले के आयोजन के लिए यूपी आईएएसओडब्लूएका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने कारीगरों और महिला उद्यमियों को अपना हुनर और उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए एक अनूठा मंच दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगरों को एक साथ लाकर व्यापक दर्शकों तक पहुँचाने की यह पहल उनकी आजीविका और सशक्तिकरण की यात्रा में सार्थक योगदान देगी। उन्होंने नीलू गोयल और एसोसिएशन की सभी सदस्याओं को इस पहल के लिए बधाई दी। मीनाक्षी सिंह ने मेले के सभी स्टॉलों का भ्रमण किया और वहाँ प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यूपी आईएएसओडब्लूएका यह प्रयास कारीगरों और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगा। 

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, राजीव कृष्ण और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी उपस्थित रहे। यूपी आईएएसओडब्लूए की सचिव प्रीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुश्री रश्मि तथा अन्य पदाधिकारी और सदस्याएँ सुश्री पूजा प्रसाद, सुश्री प्रीति आलोक, डॉ. अंजीरा, सुश्री प्रीति चौधरी, सुश्री प्रियंका फुंडे और सुश्री अलीशा भी उपस्थित रहीं। आकांक्षा समिति की सदस्याएँ, महिला उद्यमी, कारीगर और अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें