स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

डीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

अंबेडकर नगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाताओं की सुविधा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम, सुलभ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों की स्थापना के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सारिणी की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रति मतदेय स्थल 1,200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के संभाजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्यवाही की जा रही है।


जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जा चुका है तथा इसकी प्रतियां माननीय सांसद, विधायक एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई हैं।
जिसके क्रम में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से अब तक प्राप्त आपत्तियां एवं सुझावों के संबंधित से अवगत कराने के साथ ही मौके पर भी उनसे आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त किए गए तथा माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनका परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के उपरांत सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद 27 अक्टूबर 2026 को सभी संलग्नकों सहित प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ प्रेषित किया जाना है।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा, मतदेय स्थलों की भौतिक उपलब्धता तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में . सांसद लालजी वर्मा, विधायक टांडा राम मूर्ति वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्रा बंधु, समस्त उपजिलाधिकारीगण, प्रतिनिधि विधायक कटेहरी शिवप्रसाद गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा शिवपूजन राजभर, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें