स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

डीएम-एसपी ने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई

मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

डीएम-एसपी ने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई

बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि के उपरांत प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना लालिया एवं पचपेड़वा क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थलों पर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं एवं विसर्जन जुलूस में सम्मिलित होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


डीएम ने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों एवं विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन मार्गों एवं स्थलों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

कस्बा पचपेड़वा में डीएम एवं एसपी ने किया पैदल मार्च, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा कस्बा पचपेड़वा में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिक धार्मिक आयोजनों एवं पर्वों को परंपरागत उत्साह, आपसी सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता रखी जाए। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही विसर्जन जुलूसों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सतर्क रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें