स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक का कार में मिला शव

गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक का कार में मिला शव

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गाजीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह (34) का शव उनकी सेंट्रो कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अजय सिंह मूल रूप से हापुड़ जनपद के निवासी थे और वर्तमान में ड्यूटी के चलते पारा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

 

शुक्रवार को मोहन रोड स्थित अर्श हॉस्पिटल के सामने उनकी सेंट्रो कार (यूपी 74 जे 3400) काफी देर से खड़ी थी। कार के भीतर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर कार के अंदर उपनिरीक्षक अजय सिंह मृत मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस स्वास्थ्य संबंधी कारण, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें