स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बरसात में डेंगू का खतरा बढ़ा, माल सीएचसी में चार बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार

बरसात में डेंगू का खतरा बढ़ा, माल सीएचसी में चार बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में चार बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में सभी बेडों पर मच्छरदानियां लगाई गई हैं, ताकि भर्ती मरीजों को मच्छरों से सुरक्षित रखा जा सके और संक्रमण के प्रसार पर भी नियंत्रण रखा जा सके। अधीक्षक डॉ जेपी सिंह के अनुसार डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है, जिससे सामान्य मरीजों और डेंगू संदिग्ध मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अधीक्षक का कहना है कि बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में माल सीएचसी पहले से ही तैयार है। डेंगू वार्ड में बेड, साफ-सफाई, मच्छरदानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त बेड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ जेपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

समय पर इलाज मिलने से डेंगू से होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है। साथ ही अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, गमले, टायर व अन्य पात्रों की नियमित सफाई करने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की भी अपील की है। विभाग का मानना है कि जनजागरूकता और समय पर उपचार से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें