स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

डबुआ: मंदिर, आश्रम, डिस्पेंसरी, पाठशाला के बाहर लगा कचरे का ढ़ेर

डबुआ: मंदिर, आश्रम, डिस्पेंसरी, पाठशाला के बाहर लगा कचरे का ढ़ेर

  • स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल: स्वास्थ्य केंद्र के पास बना कचरा डालने का स्थान, सड़कों के किनारे महीनों से नहीं हुई सफाई
  • दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों से लोग परेशान


कविता। फरीदाबाद
नगर निगम की ओर से डबुआ कॉलोनी में शहर का कचरा एकत्रित करने के लिए प्लांट बनाया गया है, लेकिन विडंबना यह है कि इसी प्लांट के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। मंदिर, बुजुर्गों के आश्रम, दिव्यांग बच्चों के विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास फैली गंदगी नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। जगह-जगह पड़े कचरे से दुर्गंध उठ रही है और आसपास रहने वाले लोगों के साथ यहां से गुजरने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा समय पर नहीं उठाए जाने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों के अनुसार, कचरे के ढेर पर मच्छर-मक्खियां पनप रहे हैं और आवारा पशु भी यहां मुंह मारते दिखाई देते हैं। बदलते मौसम में इस तरह की गंदगी लोगों के लिए परेशानी और संक्रमण का कारण बन सकती है।

मंदिर और आश्रम के बीच गंदगी

नगर निगम के कचरा एकत्रित करने वाले प्लांट से कुछ दूरी पर पार्क है। पार्क के सामने अवधी समाज से जुड़ा मंदिर, बुजुर्गों का आश्रम और दिव्यांग बच्चों का विद्यालय है। इन महत्वपूर्ण स्थानों के बीच खाली प्लॉट के पास कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है। यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और बच्चों को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों के लिए आसपास का साफ वातावरण बेहद जरूरी है, लेकिन यहां कचरे का ढेर लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। मंदिर और आश्रम के सामने गंदगी होने से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए आने वाले लोगों को भी असुविधा होती है।

स्वास्थ्य केंद्र और पाठशाला के बीच कचरा

डबुआ कॉलोनी के लोगों के लिए बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र के पास भी कचरा पड़ा हुआ है। इसके कुछ आगे प्राथमिक पाठशाला है। स्वास्थ्य केंद्र और पाठशाला के बीच कचरा डालने का स्थान बना हुआ है। यहां कूड़े के ढेर में आवारा पशु मुंह मारते नजर आते हैं। इससे कचरा आसपास फैलने के साथ रास्ते पर भी गंदगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि जहां लोगों के उपचार और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था है, वहां सफाई व्यवस्था सबसे बेहतर होनी चाहिए। इसके विपरीत इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों के बीच ही गंदगी का ढेर लगा होना व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

मंडी के किनारे भी कचरे का कब्जा

डबुआ सब्जी मंडी की ओर जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है। यह सड़क कचरा एकत्रित करने वाले प्लांट के पीछे की तरफ है। सड़क के किनारे जगह-जगह कचरा फैला हुआ है और कई स्थानों पर यह मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां कई महीनों से नियमित सफाई नहीं हुई है। कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं होने से धीरे-धीरे गंदगी का दायरा बढ़ता जा रहा है।

कागजों में सफाई, जमीन पर कचरे के ढेर

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन डबुआ की स्थिति उन दावों की वास्तविक तस्वीर सामने रखती है। जिस क्षेत्र में नगर निगम का कचरा एकत्रित करने का प्लांट मौजूद है, वहीं मंदिर, आश्रम, स्वास्थ्य केंद्र और पाठशाला के आसपास कचरे के ढेर लगे होना सफाई व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कचरा उठवाने, पूरे क्षेत्र की सफाई कराने और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है।
--------------------
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें