स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सीएमएस छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल समेत 12 पदक जीते

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सीएमएस छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल समेत 12 पदक जीते
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल(सीएमएस), अलीगंज द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों ने भारतीय सँस्कृति ज्ञान परीक्षा में 4 गोल्ड, 4 सिल्वर एवं 4 ब्रांज समेत कुल 12 मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित परीक्षा गायत्री तीर्थ, शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित हुई। यह जानकारी सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। ऋषि खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चेरिश कटियार, अनय तिवारी, आराध्या शर्मा एवं पार्थ पटेल ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है जबकि पुंजदत्त पाण्डेय, मुस्तफा, जोया आरा एवं अर्णव पाण्डेय ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
इसी प्रकार, आर्यमा शुक्ला, रुद्रेश पटेल, सानवी पाल एवं शुम श्रीवास्तव ने ब्रांज मेडल जीता है। सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि सी.एम.एस. छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान में ही नहीं अपितु नैतिकता, आध्यात्मिकता व चारित्रिक उत्कृष्टता की अपनी सांस्कृतिक विरासत में भी महारत रखते हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों के मानवीय व आध्यात्मिक सोच से परिपूर्ण विश्वव्यापी दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें