स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

मऊ में गरजे सीएम योगी, बोले- अब माफिया पिस्टल लहराकर किसी को नहीं डरा सकता; 392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की दी सौगात

मऊ में गरजे सीएम योगी, बोले- अब माफिया पिस्टल लहराकर किसी को नहीं डरा सकता; 392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की दी सौगात

मऊ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, विकास और धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब ऐसा माहौल नहीं है कि कोई माफिया खुली जीप में पिस्टल लहराकर लोगों को धमका सके। यदि कोई धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो उसकी दुर्गति रावण और कंस जैसी होगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मऊ के गांधी मैदान में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन का माध्यम बनती है, जबकि गलत लोगों के सत्ता में आने से विकास प्रभावित होता है और कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ती है।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में धार्मिक आयोजनों, रामलीला, जन्माष्टमी और अन्य कार्यक्रमों में व्यवधान पैदा किए जाते थे। व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे और बेटियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी रहती थी। लेकिन आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गरीबों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने एक-एक वोट की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के समर्थन से ही प्रदेश में विकास और सुशासन की नई तस्वीर बनी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगों से मुक्त होकर विकास और निवेश की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोसी चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए प्रस्ताव मांगा और आश्वासन दिया कि प्रस्ताव मिलते ही सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि मऊ में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी तेजी से चल रहा है और जल्द ही उसका उद्घाटन किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि मऊ सहित पूरे पूर्वांचल में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें