स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कल पतरासा कुंवरपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यस

कल पतरासा कुंवरपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यस

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ से रवाना होकर बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा पतरासा कुंवरपुर हेलीपैड पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थल पर विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।

करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है तथा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सुरक्षा घेरा तैयार, एक हज़ार से अधिक जवान रहेंगे तैनात

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। चार अपर पुलिस अधीक्षक, दस क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा ने जनसभा स्थल पर सुरक्षा अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है और कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी।

515 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यस

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 515 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। लाभार्थियों और नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त पाने वाले लोगों को भी कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बीसलपुर पीलीभीत हाईवे पर रहेगा डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के चलते सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। पीलीभीत से बीसलपुर जाने वाले वाहन आसाम चौराहा से गाजीपुर कुंडा होकर जाएंगे। वही बीसलपुर से पीलीभीत आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान, बुहिता और करौड़ मार्ग से निकाला जाएगा। यातायात सुगम रखने का प्रयास है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें