स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा अभियान: जिलाधिकारी

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे पात्र मतदाताओं की पहचान

छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा अभियान: जिलाधिकारी

गोण्डा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूट गए पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन विभिन्न कारणों से एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मीडिया बंधुओं के साथ बैठक कर अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।


डीएम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन करेंगे तथा ऐसे पात्र व्यक्तियों की पहचान करेंगे, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। अभियान के दौरान मृतक, स्थानांतरित तथा अन्य श्रेणियों के मतदाताओं की स्थिति का भी नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।
डीएम ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।


पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं सहित 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएलओ घर-घर संपर्क कर पात्र व्यक्तियों को आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देंगे और नाम दर्ज कराने में सहायता करेंगे।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इस सूची को राजनीतिक दलों के साथ भी साझा किया जाएगा, जिससे अभियान में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें