स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

निवेश से पहले सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी की जांच करें: हिमानी

निवेश से पहले सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी की जांच करें: हिमानी

गुरुग्राम। पायनियर समाचार सेवा। सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की ओर से वित्तीय जागरुकता के लिए यहां पेस सिटी-2 सेक्टर-37 स्थित विंडसर कंपनी में प्रयोग फाउंडेशन एवं प्रोगे्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के सहयोग से वित्तीय जागरुकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमीनार में सेबी स्मार्ट ट्रेनर हिमानी लठ ने बजट, बचत, निवेश, बीमा, सेवानिवृति योजनाओं पर बेहद ही बारीकी से विंडसर के कर्मचारियों का ज्ञानवर्धन किया। कंपनी के एचआर हेड जितेंद्र यादव ने सेबी मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ, प्रयोग फाउंडेशन के महासचिव संजय कुमार का पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधे देकर सम्मानित किया।
मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ ने कर्मचारियों को निवेश, बचत और साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर अहम जानकारियां दीं। इस सत्र में कंपनी के अनेक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सेबी की मास्टर ट्रेनर हिमानी लठ ने सबसे पहले निवेशक जागरुकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी कमाई का एक हिस्सा बचत और सही निवेश में लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बड़े रिटर्न के लालच में आने से पहले कंपनी की सेबी में रजिस्ट्रेशन, जोखिम और लॉक-इन पीरियड जरूर जांचें। उन्होंने बढ़ रही साइबर ठगी और फर्जी निवेश स्कीमों को लेकर कर्मचारियों को आगाह किया। उन्होंने कर्मचारियों को सुझाव दिया कि निवेश से पहले सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी और सलाहकार का रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें। किसी को भी ओटीपी, बैंक डिटेल या पैन कार्ड की फोटो सांझा न करें।
रिटायरमेंट प्लानिंग और बजट पर चर्चा
सेमिनार में रिटायरमेंट प्लानिंग, टैक्स सेविंग और आपातकालीन फंड बनाने पर भी चर्चा हुई। ट्रेनर ने कहा कि 25 से 35 की उम्र में शुरू किया गया छोटा निवेश भी कंपाउंडिंग के कारण रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बन सकता है। उन्होंने हर महीने आय-खर्च का बजट बनाने और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। विंडसर कंपनी के एचआर हेड जितेंद्र यादव ने कहा कि आज के समय में कर्मचारियों के लिए वित्तीय साक्षरता उतनी ही जरूरी है जितनी प्रोफेशनल स्किल्स। सेबी जैसी संस्था से सीधे जानकारी मिलने से कर्मचारियों को सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपनी पीएफ तब तक ना निकालें, जब तक बहुत ही ज्यादा जरूरत ना हो। यह सबका भविष्य निधि है। इसे सुरक्षित रखें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें