स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

चारपाई में उतरा करंट, तीन बच्चे चिपककर घायल

चारपाई में उतरा करंट, तीन बच्चे चिपककर घायल

चीख सुनकर परिजनों को हुई हादसे की जानकारी, दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के टाड़खेड़ा गांव में मंगलवार सुबह लोहे की चारपाई में करंट उतरने से पास में खेल रहे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से आराध्या (6), मयंक (5) और दुर्गेश (डेढ़ वर्ष) घायल हो गए। बच्चों की चीख सुनकर परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। आनन-फानन तीनों को सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आराध्या और मयंक को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। टाड़खेड़ा गांव निवासी किसान संदीप ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या और बेटा मयंक केजी में पढ़ते हैं। 

मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण दोनों घर पर थे। सुबह करीब नौ बजे घर में बनी दुकान में लोहे की चारपाई खड़ी थी। चारपाई के पास ही दोनों बच्चे और काकोरी निवासी उनके साले का बेटा दुर्गेश खेल रहा था।संदीप के मुताबिक, जमीन पर रखा पंखे का तार चारपाई के नीचे दबकर कट गया था। तार के कटे हिस्से के चारपाई से संपर्क में आने से उसमें करंट उतर आया। पास में खेल रहे तीनों बच्चे चारपाई के संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गए।हादसे के समय बच्चों की मां मालती घर की छत पर थीं। 

सामने काम कर रहे संदीप के भाई अमन ने बच्चों की चीख सुनकर तत्काल पंखे का कनेक्शन बंद किया और तीनों को चारपाई से अलग कराया। समय रहते बिजली बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें