स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

चार माह से लापता ग्रामीण का गन्ने के खेत में मिला नरकंकाल

पर्स में मिले आधार और पैन कार्ड से हुई शिनाख्त, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, परिवार में मचा कोहराम

चार माह से लापता ग्रामीण का गन्ने के खेत में मिला नरकंकाल

पीलीभीत। चार माह से लापता ग्रामीण की तलाश का बुधवार को दर्दनाक अंत हुआ। अमरिया थाना क्षेत्र में बिलासपुर रोड स्थित गन्ने के खेत में उसका नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में गन्ना छील रहे मजदूरों को खोपड़ी और हड्डियों के अवशेषों के साथ एक पर्स मिला। पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम समेत अन्य दस्तावेजों से मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अवशेष व अन्य सामान एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलासपुर निवासी धनीराम पुत्र आत्माराम बीते 24 जून के आसपास अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो पत्नी रेखा ने 30 जून को अमरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

बुधवार सुबह बिलासपुर रोड स्थित मलकीत सिंह के गन्ने के खेत में मजदूर गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में खोपड़ी, कुछ हड्डियां, एक पर्स और शराब पीने के गिलास जैसी वस्तुएं दिखाई दी। नरकंकाल मिलने की जानकारी से मजदूरों में खलबली मच गई। उन्होंने खेत मालिक को इसकी सूचना दी। खेत मालिक की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर नरकंकाल, हड्डियों के अवशेष और अन्य सामान एकत्र किया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर धनीराम की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बरामद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हालांकि, ग्रामीण की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पिता की मौत की खबर से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
धनीराम की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उसके 15 वर्षीय बेटे आनंद और पांच वर्षीय बेटी आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। चार माह से पिता की तलाश कर रहे परिवार को नरकंकाल मिलने की सूचना ने झकझोर कर रख दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि चार माह पूर्व लापता हुए व्यक्ति का नरकंकाल गन्ने के खेत में मिला है। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें