स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत में तीनों की गई जान, मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पायनियर संवाददाता।महोबा
उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे मे बांस-बल्लियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार मां, बेटे और मौसी की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया क़ी पड़ोसी जनपद हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के पठानपुर निवासी शिवकरण का 18 वर्षीय पुत्र कपिल रविवार को अपनी 45 वर्षीय मां विमला और 40 वर्षीय मौसी कमला पत्नी धनीराम, निवासी बंसिया, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के साथ बाइक से चरखारी क्षेत्र के रिवई गांव में आयोजित पारिवारिक मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे।तभी शाम के समय खरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर पहुंचते ही उनकी बाइक बांस-बल्लियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया क़ी हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस क़ी 112 टीम मोके पर पहुंची ओर तीनों घायलो को इलाज के लिए तत्काल महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन गौड़ ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतको के परिजनों को घटना क़ी सूचना देकर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उधर मृतको के परिजनों ने बताया क़ी परिवार में करीब दस साल बाद बेटे का जन्म हुआ था। कपिल के जन्म के बाद मां ने मन्नत पूरी होने पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम कराया था जिसमे नाते रिश्तेदार भी आमंत्रित किये गए थे. पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे मां-बेटे और मौसी की हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें