स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे 75 वर्षीय वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात डाले ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हीरालाल (75) पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर निवासी लोधी भवन, उत्तमनगर, थाना पारा, लखनऊ के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले थे। 

बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात डाले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल हीरालाल को पारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक, हीरालाल पहले राजगीर का काम करते थे। उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर थी। मृतक अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।पुलिस के अनुसार, शव के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात डाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें