स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

विश्व नंबर एक शी यू की को हराकर आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, सिंधू ने भी जीत से शुरू किया अभियान

विश्व नंबर एक शी यू की को हराकर आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, सिंधू ने भी जीत से शुरू किया अभियान

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन के लिए बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का पहला दिन शानदार रहा। युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर एक चीन के शी यू की को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने भी महिला एकल में आसान जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

21 वर्षीय आयुष शेट्टी ने कड़े मुकाबले में शी यू की को 21-14, 13-21, 21-19 से शिकस्त दी। एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले 1965 के बाद भारत के पहले पुरुष एकल खिलाड़ी शेट्टी की यह करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक है। इस साल वह यूएस ओपन सुपर 300 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच शेट्टी ने आक्रामक शुरुआत की और पहले गेम में 11-5 की बढ़त बनाई। शी यू की की गलतियों का फायदा उठाते हुए उन्होंने पहला गेम 21-14 से जीत लिया। हालांकि, चीनी खिलाड़ी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए लंबी रैलियों के जरिए शेट्टी को दबाव में रखा और 21-13 से गेम अपने नाम कर मुकाबला निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।निर्णायक गेम में शेट्टी ने संयम के साथ खेलते हुए 11-5 और फिर 15-5 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि शी यू की ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 20-19 तक पहुंचा दिया। दबाव के इस क्षण में शेट्टी ने धैर्य बनाए रखा और अगला अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

सिंधू की आसान जीत

महिला एकल में नौवीं वरीय पीवी सिंधू ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से हराया। सिंधू ने महज 29 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखने वाली भारतीय स्टार ने शानदार ड्रॉप शॉट और स्मैश के दम पर अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।विश्व चैंपियनशिप में सिंधू के नाम अब तक एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हैं। 2019 में विश्व चैंपियन बनने वाली सिंधू इस बार अपना छठा पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी हैं। सेमीफाइनल में पहुंचते ही उनका कांस्य पदक पक्का हो जाएगा और वह विश्व चैंपियनशिप में छह पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। अगले दौर में उनका सामना कनाडा की वेन यू झांग से होगा।

महिला और पुरुष युगल में भी भारत की अच्छी शुरुआत

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल के पहले दौर में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज को 21-9, 21-13 से हराया। अगले दौर में भारतीय जोड़ी का सामना अमेरिका की 16वीं वरीय लॉरेन लैम और एलिसन क्विन्ह से होगा। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई। स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने 16-21, 4-6 से पिछड़ने के बाद मुकाबला छोड़ दिया। अब भारतीय जोड़ी की भिड़ंत कोरिया की 15वीं वरीय मिन ह्युक कांग और डोंग जू की से होगी।पांचवीं वरीय भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में बाई मिली है। वे दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल की जोड़ी से मुकाबला करेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें