स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अंतरराष्ट्रीय मैच हो या घरेलू लीग, प्रेशर हर जगह एक जैसा : भुवनेश्वर कुमार

अंतरराष्ट्रीय मैच हो या घरेलू लीग, प्रेशर हर जगह एक जैसा : भुवनेश्वर कुमार

14 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र का उद्घाटन मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

रघुबीर शर्मा। लखनऊ । यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र के आगाज से पहले लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस बार टीम की नजर खिताब पर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में फाइनल में मिली हार से टीम ने सीख ली है। इस बार टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं और बेहतर संयोजन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी है।

लीग का चौथा सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा। मुकाबले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। रविवार को इकाना स्टेडियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर कुमार और युवा खिलाड़ी आराध्य यादव ने लीग, टीम की तैयारी और युवाओं को मिलने वाले मौके को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर से सवाल किया गया कि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, विश्व कप का हिस्सा रहे हैं और आईपीएल में आरसीबी जैसी टीम के लिए भी खेल चुके हैं। ऐसे में अब यूपी टी-20 जैसी घरेलू लीग में खेलने को वह किस तरह देखते हैं? इस पर भुवनेश्वर ने कहा, “टूर्नामेंट भले ही अलग हो, लेकिन हम किसी मैच को हल्के में नहीं लेते। अंतरराष्ट्रीय मैच हो या घरेलू टी-20 लीग, मैदान पर उतरने के बाद हर मैच का अपना दबाव होता है। फाइनल तो फाइनल ही होता है। हमारी कोशिश रहती है कि हर मैच को गंभीरता से खेलें और अपना बेहतर प्रदर्शन करें।

उन्होंने कहा कि पिछले सत्र की कमियों पर टीम ने बात की है और इस बार उन्हें दूर करने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि टीम में कुछ बदलाव हुए हैं और खिलाड़ियों को बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीम इस बार हर मैच को गंभीरता से खेलेगी और कोशिश करेगी कि पिछली बार जो कमी रह गई थी, उसे इस बार पूरा किया जाए।

भुवी भाई से बहुत कुछ सीखने को मिलता है : आराध्य

लखनऊ फाल्कन्स के युवा खिलाड़ी आराध्य यादव ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि मैदान पर खेलने के अलावा सीनियर खिलाड़ियों की तैयारी और मैच के दौरान दबाव संभालने का तरीका भी युवाओं के लिए सीखने वाली बात है।

आराध्य ने कहा कि नए सत्र को लेकर टीम के युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और सभी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। पिछले सत्र में लखनऊ फाल्कन्स ने लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल में टीम खिताब जीतने से एक कदम दूर रह गई।

आराध्य यादव बोले- यूपीटी-20 लीग युवाओं के लिए बड़ा मंच

आराध्य यादव ने यूपी टी-20 लीग को प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए अच्छा मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट में युवाओं को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलता है। इससे उन्हें खेल की बारीकियां सीखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकते हैं। आने वाले समय में इनमें से कई खिलाड़ी आईपीएल और भारतीय टीम तक भी पहुंच सकते हैं।

भुवनेश्वर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ रहना और उनके अनुभव से सीखना युवाओं के लिए काफी फायदेमंद है।

बताया कि ऑक्शन के बाद टीम में कुछ बदलाव हुए हैं और खिलाड़ियों को बेहतर तालमेल बनाने पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीम इस बार हर मैच को गंभीरता से खेलेगी और कोशिश करेगी कि पिछली बार जो कमी रह गई थी, उसे इस बार पूरा किया जाए।

भुवनेश्वर ने लखनऊ और कानपुर में मुकाबले आयोजित किए जाने को भी अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों शहरों के क्रिकेट प्रशंसकों को खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा और प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें