स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, डिप्टी सीएम केशव समेत कई नेता अयोध्या पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, डिप्टी सीएम केशव समेत कई नेता अयोध्या पहुंचे

  • तरुण चुघ, महेश शर्मा और नागेंद्र ने रामलला के दरबार में नवाया शीश,
  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर जीत का किया दावा

पायनियर संवाददाता। अयोध्या

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का स्वागत किया। तरुण चुघ, महेश शर्मा और नागेंद्र जी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में शीश नवाया। वहीं, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा सभी 11 सीटों पर विजय हासिल करेगी और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
अखिलेश यादव के रामराज्य संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री ने सपा पर नकली समाजवाद का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में सुशासन को मजबूत करते हुए आगामी चुनाव में फिर जीत हासिल करेगी।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बस्ती के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर नेताओं का स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, अभिषेक मिश्र, संजीव सिंह, परमानंद मिश्र, अमल गुप्ता, हरभजन गौड, रवि शर्मा, महानगर मंत्री शिवम् शुक्ला, स्वाती सिंह, सहित बडी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें