स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

यूपी टी-20 लीग: चौथे सीजन से पहले छहों टीमों ने किया सपोर्ट स्टाफ का ऐलान

यूपी टी-20 लीग: चौथे सीजन से पहले छहों टीमों ने किया सपोर्ट स्टाफ का ऐलान

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। 24 जुलाई को आगरा में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने सपोर्ट स्टाफ की घोषणा कर दी है। इस बार टीमों ने मुख्य कोच, बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच, फिजियो, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (एसएंडसी) कोच, वीडियो एनालिस्ट और टीम मैनेजर जैसे अहम पदों पर अनुभवी क्रिकेट विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी है।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि चौथा सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा। पहली बार लीग के मुकाबले दो शहरों लखनऊ और कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुभवी सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे लीग की प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि लखनऊ फाल्कंस के गेंदबाजी कोच आशीष जैदी और मेरठ मावेरिक्स के मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्र की नियुक्तियां गवर्निंग काउंसिल के नियमों के अनुपालन के अधीन रहेंगी।

पूर्व रणजी और अनुभवी कोचों को मिली जिम्मेदारी

  • लखनऊ फाल्कंस: आशीष जैदी (गेंदबाजी कोच), उमंग शर्मा (बल्लेबाजी कोच एवं टीम मैनेजर), सौरभ दुबे (फील्डिंग कोच), डॉ. विजय मलिक (फिजियो), सूर्य प्रताप यादव (एसएंडसी कोच), प्रदीप कुमार (मसाजर) और विश्वजीत सिंह (साइडआर्म विशेषज्ञ)।
  • काशी रुद्रास: ध्रुव सिंह (मुख्य कोच), उबैद कमाल (बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कोच), जावेद अनवर (फील्डिंग कोच), हिमाचल मिश्रा (टीम मैनेजर), रसेल पिंटो (फिजियो), एस. सतीश कुमार (एसएंडसी कोच), वीबीबी सुब्बाराव (वीडियो एनालिस्ट), सादिक शेख (मसाजर) तथा दीपेश शर्मा और आकाश शर्मा (साइडआर्म विशेषज्ञ)।
  • गोरखपुर लायंस: अंकित सिंह राजपूत (मुख्य कोच एवं गेंदबाजी कोच), मुमताज कादिर (बल्लेबाजी कोच), मनु कुमार (फील्डिंग कोच), विनीत कुमार (टीम मैनेजर), डॉ. श्रीरंगा करणम (फिजियो), इसरार अजीम खान (एसएंडसी कोच), पीयूष कुमार रघुवंशी (वीडियो एनालिस्ट), दीपक शर्मा (मसाजर) और परविंदर कुमार (साइडआर्म विशेषज्ञ)।
  • कानपुर सुपरस्टार्स: ज्ञानेंद्र पांडेय (टीम मेंटर एवं निदेशक), अभिनव दीक्षित (फील्डिंग कोच), देवांश तिवारी (टीम मैनेजर), कपिल शर्मा (फिजियो), ललितेंद्र सिंह (एसएंडसी कोच), तारिख खान (वीडियो एनालिस्ट), रविकांत (मसाजर) और तुर्वश यादव (साइडआर्म विशेषज्ञ)। मुख्य कोच और बल्लेबाजी/गेंदबाजी कोच के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
  • मेरठ मावेरिक्स: अरविंद कपूर (मेंटर), उत्कर्ष चंद्र (मुख्य कोच), मार्क बॉट (बल्लेबाजी कोच), नवीन चौधरी (गेंदबाजी एवं फील्डिंग कोच), जीशान रईस (फिजियो), सुधीर सिंह (वीडियो एनालिस्ट), कैसर अली (मसाजर) और विशाल (ट्रेनर)। टीम मैनेजर के नाम की घोषणा अभी बाकी है।
  • नोएडा किंग्स: मोहम्मद आमिर (बल्लेबाजी कोच), कपिल पांडेय (गेंदबाजी कोच), विनय कुमार (टीम मैनेजर), अंकित जांग्हू (वीडियो एनालिस्ट) और बलराम पासवान (साइडआर्म विशेषज्ञ)।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें