स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बारिश से प्रभावित फसलों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

बारिश से प्रभावित फसलों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

  • प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों की समस्याएं जानीं, फसल क्षति का नियमानुसार आकलन कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश
  • किसानों से 72 घंटे के अंदर फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराने की अपील
  • आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर करें सूचना

पायनियर संवाददाता ।  अम्बेडकरनगर

जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं चक्रवात अर्नव के प्रभाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी  ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील अकबरपुर एवं तहसील भीटी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं फसल क्षति की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर जलभराव एवं लगातार बारिश के कारण फसलों पर पड़े प्रभाव का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा नियमानुसार फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को अनुमन्य सहायता,फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से अपील की कि बारिश से हुए फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करें । इसी के साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय  हेल्पलाइन नंबर 1077 पर करने की अपील की।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें