स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बैंक कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल, आगे तीन दिन और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

बैंक कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल, आगे तीन दिन और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

–पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना वापस लेने की मांग
– 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमुख संगठनों ने भाग लिया। इससे बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। फरीदाबाद की पंजाब नेशनल बैंक की मुक्चय शाखा में सैंकड़ों बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बैंकों मेंं खाली पड़ी कुर्सियों से ग्राहकों को दिञ्चकते हुई। अधिकांश बैंकों में कुछ कर्मी बैठे नजर आए, लेकिन उन्होंने भी  ग्राहकों का काम करने से मना कर दिया।

बैंक यूनियनों ने सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रतिबद्धता पूरी करने, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना को वापस लेने तथा उसके क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियनों का कहना है कि इस योजना में बदलाव सहित अन्य लंबित मुद्दों का समाधान द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से किया जाना चाहिए।

आगे भी जारी रहेगा आंदोलन
बैंक यूनियनों ने मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। यूएफबीयू के आह्वान में एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी सहित प्रमुख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठन शामिल हैं।

ग्राहकों को हो सकती है परेशानी
हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन, जमा-निकासी, चेक संबंधी कार्य और अन्य प्रत्यक्ष बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं संबंधित बैंक की व्यवस्था के अनुसार जारी रह सकती हैं। यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
———

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें