स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

बाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम

15वें दिन भी प्रभावित इलाकों में राशन-पेयजल वितरण, समरसेबल ठीक कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे कार्यकर्ता

बाढ़ का पानी घटा, लेकिन राहत में जुटी है डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। बाढ़ का पानी घटने के बाद भी प्रभावित परिवारों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। ऐसे में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम लगातार 15वें दिन भी राहत और सेवा कार्यों में जुटी है। शनिवार को टीम ने डालीगंज के गुड़ियांपुरवा और फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी, पीली कॉलोनी, गणेश विहार व दुर्गापुरी कॉलोनी में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और पेयजल वितरित किया। टीम के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों को दाल, चावल, आटा, रिफाइंड तेल, नमक समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। 

साथ ही पीने के पानी की बोतलें भी बांटीं, जिससे बाढ़ के बाद परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को राहत मिल सके।राहत वितरण के साथ टीम ने मूलभूत सुविधाओं को बहाल कराने में भी सहयोग किया। दुर्गापुरी और पीली कॉलोनी में खराब पड़े सरकारी समरसेबल को कर्मचारियों की मदद से ठीक कराने में सहयोग दिया। इसके अलावा नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई, ताकि बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित इलाकों में स्वच्छता बनाए रखी जा सके। डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने के साथ पेयजल और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। राहत कार्यों में सतीश वर्मा, प्रदीप शुक्ला, लवकेश सिंह, अनिल मिश्रा, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी और शैलेंद्र सरकार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें