स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड अब डीएम कार्यालय पर बनेंगे, जिलाधिकारी ने सीएमओ को दिए निर्देश

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड अब डीएम कार्यालय पर बनेंगे, जिलाधिकारी ने सीएमओ को दिए निर्देश

पीलीभीत। जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग, जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके कार्ड डीएम कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्था के तहत बनाए जाएं, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धावस्था में कई लोगों के लिए अस्पतालों या अन्य केंद्रों तक पहुंचना कठिन होता है। ऐसे में जिला प्रशासन का प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि आवश्यक स्टाफ, तकनीकी संसाधन एवं उपकरणों की व्यवस्था करते हुए डीएम कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाए।

उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्ड बनवाने आने वाले बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग व्यापक प्रचार-प्रसार करे ताकि पात्र बुजुर्गों को इस सुविधा की जानकारी समय रहते मिल सके। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भी मदद ली जाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें निर्धारित स्थान पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए।
रिपोर्ट-अदनान खान

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें