स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

परीक्षा और रिजल्ट में देरी से भड़के आयुर्वेद विश्वविद्यालय छात्र

परीक्षा और रिजल्ट में देरी से भड़के आयुर्वेद विश्वविद्यालय छात्र
  • आक्रोशित कुछ छात्र विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर भी चढ़ गए।

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। हर्रावाला स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सोमवार को बी ए एम एस और बीयू एमएस छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षा आयोजित कराने और लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित कुछ छात्र विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर भी चढ़ गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं करा रहा है। वहीं, पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम भी लंबे समय से लंबित हैं। छात्रों के मुताबिक, परीक्षा और परिणाम में देरी के कारण करीब 1500 बी ए एम एस छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है और उनका भविष्य अधर में है।
छात्रों का कहना है कि अपनी समस्याओं को लेकर वे कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उन्हें धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। छात्रों की प्रमुख मांग है कि लंबित परीक्षाएं जल्द आयोजित कराई जाएं और वर्षों से रुके परीक्षा परिणाम तत्काल घोषित किए जाएं। छात्रों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारने और समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक छात्रों का धरना जारी था। धरने में छात्र अंकित वर्मा, प्रशांत, ओमकार इगेडे, अभिजीत रनते, उत्कर्ष तिवारी, आदित्य उपाध्याय, साक्षी समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें