स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अपनी प्रशासनिक कार्यपद्धति से नई मिसाल पेश कर रहे डीएम अभिषेक पाण्डेय

शिकायत पर पीड़ित को साथ लेकर पहुंचे उसके गांव, लेखपाल निलंबित

अपनी प्रशासनिक कार्यपद्धति से नई मिसाल पेश कर रहे डीएम अभिषेक पाण्डेय

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय अपनी प्रशासनिक कार्यशैली में त्वरित निर्णय और मौके पर पहुंचकर समस्या की वास्तविकता परखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जनसुनवाई में मिली शिकायत पर उन्होंने ऐसा ही उदाहरण पेश किया। शिकायतकर्ता की समस्या सुनने के बाद डीएम उसे अपने साथ लेकर सीधे उसके गांव पहुंच गए और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।


मामला नगर पंचायत कोहंडौर के रामापुर वार्ड का है। यहां अतिवृष्टि के दौरान हरिओम गौड़ का कच्चा मकान गिर गया था। पीड़ित ने जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की कि मकान गिरने के बावजूद संबंधित लेखपाल ने मौके की रिपोर्ट समय से नहीं लगाई। शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी जनसुनवाई समाप्त होते ही हरिओम गौड़ को साथ लेकर रामापुर वार्ड पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। मौके की स्थिति देखने के बाद डीएम ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने एसडीएम पट्टी को आपदा राहत कोष से प्रभावित परिवार को एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, अतिवृष्टि में मकान गिरने के बावजूद समय से रिपोर्ट नहीं लगाने और क्षेत्र में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित लेखपाल दिलीप जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें