स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

पायनियर। सोनभद्र

पुलिस की संयुक्त टीम को 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए कुल 625 पेटियों में 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब,01 ट्रक एवं 02 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है। प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के नीचे शराब छिपाकर परिवहन किया जा रहा था।
प्रारम्भिक जांच में शराब के परिवहन के संबंध में प्रस्तुत दस्तावेजों में विसंगतियां तथा भ्रामक कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल के तथ्य प्रकाश में आए हैं।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि रात्रि में शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत थाना राबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी एवं चैकी हिन्दुआरी, चुर्क तथा लोढ़ी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से आगे चुर्क की तरफ सड़क से हटकर मैदान में खड़े ट्रक की जांच की गई।
ट्रक के केबिन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नसीब चन्द राजपूत एवं कृष्णपाल राजपूत बताया। दोनों व्यक्तियों ने ट्रक में लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक लदे होने की बात कही तथा इसके समर्थन में इनवॉइस एवं ई-वे बिल प्रस्तुत किए।दस्तावेजों में माल दिल्ली से झारखंड भेजे जाने का उल्लेख था, जबकि दोनों व्यक्ति माल पंजाब से लादकर लाने की बात बता रहे थे।
दस्तावेजों एवं उनके कथनों में विसंगति पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 625 पेटियों में 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त शराब के परिवहन एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों नसीब चन्द राजपूत पुत्र रामदेव राजपूत, निवासी ग्राम जामली, थाना बिलासपुर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष, कृष्णपाल राजपूत पुत्र दिलाराम, निवासी ग्राम एवं पोस्ट काथला, थाना स्वारघाट, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना राबर्ट्सगंज पर पर मुकदमा दर्ज किया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे रावर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह निरीक्षक बनारसी यादव, प्रभारी एसओजी रामस्वरूप वर्मा, चैकी प्रभारी हिन्दुआरी विनय कुमार सिंह, प्रभारी चुर्क धर्म नारायण भार्गव,चैकी प्रभारी लोढ़ी, उमाशंकर यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें