स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, भोलू शाहपुरिया, आर्यन और सत्यम के घरों की कुर्की

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, भोलू शाहपुरिया, आर्यन और सत्यम के घरों की कुर्की

कोर्ट के आदेश पर शामली पुलिस ने सोनीपत और करनाल में की कार्रवाई, घरों से सामान जब्त

सन्नी गर्ग। शामली

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ शामली पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना के आदेश पर पुलिस ने राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया, आर्यन संधू और सत्यम कादयान की संपत्ति कुर्क कर ली। तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद फरारी की उद्घोषणा भी की जा चुकी थी।

  • 26 अगस्त की शाम हुई थी अंकित की हत्या

26 अगस्त को शाम करीब 6:45 बजे कोतवाली शामली क्षेत्र के नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से हरियाणवी गायक अंकित बालियान पुत्र सतबीर सिंह निवासी बनतीखेड़ा, थाना बाबरी जिम करके बाहर निकले थे। इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता सतबीर सिंह की तहरीर पर कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। 31 अगस्त को कोतवाली शामली, झिंझाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी मोहित और सुमित पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में घायल हुए थे। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद 30 सितंबर को आरोपी रोहित लाडला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

  • तीन आरोपियों के खिलाफ जारी था वारंट

पुलिस के अनुसार हत्याकांड में शामिल राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया, आर्यन संधू और सत्यम कादयान की गिरफ्तारी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत ने तीनों की फरारी की उद्घोषणा की। इसके बावजूद आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस पर अदालत ने 3 अक्तूबर को तीनों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए।

  • सोनीपत और करनाल में पहुंची पुलिस टीम

रविवार को सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शामली पुलिस टीम आरोपियों के मूल पतों पर पहुंची और स्थानीय पुलिस, गवाहों एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की। राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया निवासी शाहपुर तुर्क, थाना मुरथल, सोनीपत के मकान से डबल बेड, सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, संदूक, एलईडी टीवी और जिम का सामान समेत अन्य कुर्की योग्य संपत्ति जब्त की गई। आर्यन संधू निवासी मोहल्ला सोमला जाटान, कालंदरी गेट, करनाल के मकान से सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, संदूक, एलईडी टीवी, इनवर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान कुर्क किया गया। वहीं, सत्यम कादयान निवासी गोपीवाला डेरा, थाना सिटी सेक्टर-4, करनाल के मकान से सेफ, दीवान बेड, जिम का सामान, सोफा और डाइनिंग टेबल समेत अन्य कुर्की योग्य सामान जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें