स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

आइटा टेनिस: रबीब, तेजस, किंजल्क और ऋशांत अगले दौर में,अर्नव और आरव ने किया उलटफेर

आइटा टेनिस: रबीब, तेजस, किंजल्क और ऋशांत अगले दौर में,अर्नव और आरव ने किया उलटफेर

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। यूपी के प्रथम वरीयता प्राप्त रबीब अली खान, दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह, अर्नव श्रीवास्तव, आरव शुक्ला ने बालक-14 वर्ग में जबकि अंडर-16 बालक वर्ग में यूपी के किंजल्क और ऋशांत ने जीत के साथ आइटा चैम्पियनशिप सीरीज अंडर-14 व अंडर-16 बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन और केसरी स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले दिन मुख्य ड्रॉ के प्रथम दौर के मुकाबले खेले गए।

अंडर-14 बालक वर्ग में अर्नव और आरव का उलटफेर

अंडर-14 एकल के पहले दौर में शीर्ष वरीय रबीब अली खान (यूपी) ने कृषांग शर्मा को 9-2 से, जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त यूपी के तेजस सिंह  ने शिखर गुप्ता को 9-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

इस वर्ग में दो बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। गैर-वरीय यूपी के  अर्नव श्रीवास्तव  ने 8वीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद सुफियान को 9-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं यूपी के आरव शुक्ला  ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5वीं वरीयता प्राप्त बिहार के अंकुर आलोक को 9-4 से मात दी।

अंडर-14 वर्ग के अन्य मुकाबलों के परिणाम

  • 3वीं वरीयता प्राप्त युवराज सिंह (यूपी) ने आरव पटेल (यूपी) को 9-2 से हराया।

  • 4वीं वरीयता प्राप्त पवित्र सिंह (यूपी) ने आरनव गर्ग (यूपी) को 9-3 से पराजित किया।

  • 6वीं वरीयता प्राप्त पार्थ बामनिया (दिल्ली) ने अर्नव श्रीवास्तव (यूपी) को 9-3 से हराया।

  • 7वीं वरीयता प्राप्त कीर्तन सुजीत (महाराष्ट्र) ने अथर्व श्रीवास्तव (यूपी) को 9-1 से हराया।

  • अंशुमान कुमार (बिहार) ने गीतांश मखानी (एमपी) को 9-5 से हराया।

  • कृष्णा सिंह (यूपी) ने अनुयाज बाजपेई (यूपी) को 9-4 से हराया।

  • मोहम्मद हमदान (यूपी) ने रमांक्ष सिंह (यूपी) के मैच बीच में (7-3 पर) छोड़ने के कारण अगले दौर में प्रवेश किया।

  • काव्य सक्सेना (गुजरात) ने प्रणव शर्मा (यूपी) को 9-4 से शिकस्त दी।

  • रेयांश दवाणी (एमपी) ने प्रतीचि बसु (पश्चिम बंगाल) को 9-2 से हराया।

अंडर-16 बालक वर्ग में किंजल्क और ऋशांत की आसान जीत

बालक अंडर-16 वर्ग के मुकाबलों में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शीर्ष वरीयता प्राप्त यूपी के किंजल्क श्रीवास्तव ने यूपी के राघव अग्रवाल को 9-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त यूपी के ऋशांत जायसवाल ने नीलोत्पल सिंह (यूपी) को 9-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं यूपी के सात्विक गुप्ता  ने यूपी के ही फहाद अहमद को 9-0 से हराकर अगले दौर पहुंच गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें