स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पराली जलाने पर अब प्रशासन की पैनी नजर, शामली में गठित हुआ अनुश्रवण सेल

पराली जलाने पर अब प्रशासन की पैनी नजर, शामली में गठित हुआ अनुश्रवण सेल
-धान-गन्ने की कटाई से गेहूं की बुवाई तक होगी रोजाना निगरानी, घटनाओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी
शामली। खरीफ सीजन में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद स्तरीय अनुश्रवण सेल का गठन किया है। यह सेल धान और गन्ने की कटाई के समय से लेकर रबी फसल में गेहूं की बुवाई तक फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की प्रतिदिन निगरानी करेगा। साथ ही रोकथाम के लिए विभागों की ओर से की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी।
शासन के निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गठित सेल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अध्यक्ष बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। उप कृषि निदेशक सदस्य/सचिव और जिला कृषि अधिकारी सह सदस्य/सचिव होंगे। सेल से संबंधित अभिलेखीय कार्यवाही और उसके कार्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी जिला कृषि अधिकारी को सौंपी गई है। प्रत्येक कार्य दिवस फसल अवशेष जलाने की घटनाओं और उनकी रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा होगी। इसकी दैनिक रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। फसल अवशेष जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि एवं गन्ना विभाग के न्याय पंचायत और विकासखंड स्तर पर तैनात कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कर्मचारी किसानों को पराली और अन्य फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करेंगे और उनके उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी देंगे।प्रशासन की ओर से विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा आमजन और किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निगरानी के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें