स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

तीरंदाजी प्रतियोगिता में आदर्श, ऋषि, शाश्वत, चंचल और अनन्या ने साधा स्वर्णिम निशाना

तीरंदाजी प्रतियोगिता में आदर्श, ऋषि, शाश्वत, चंचल और अनन्या ने साधा स्वर्णिम निशाना
  • प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र-छात्राएं 6 अगस्त को रायबरेली में होने वाली मंडलीय माध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लखनऊ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता।जनपदीय माध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में आदर्श पाल, अंडर-17 बालक वर्ग में ऋषि, अंडर-19 बालक वर्ग में शाश्वत, अंडर-17 बालिका वर्ग में चंचल दुबे तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में अनन्या कश्यप ने अपने-अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज चारबाग में समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत बाजपेई ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सभी चयनित खिलाड़ी आगामी 6 अगस्त को रायबरेली में होने वाली मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंडर-14 बालक वर्ग में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी के आदर्श पाल ने 99 अंक के साथ स्वर्ण, 94 अंक के साथ सूर्या ने रजत, जबकि बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज के आलोक यादव (68 अंक) और अंश गौतम (64 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 बालक वर्ग में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी के ऋषि ने 108 अंक के साथ स्वर्ण, 102 अंक के साथ गौरव ने रजत, जबकि बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज के अनुराग विश्वकर्मा (88 अंक), अंशूमान सिंह (84 अंक) और अंश गौतम ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 बालिका वर्ग में हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज की चंचल दुबे ने 101 अंक के साथ स्वर्ण, 84 अंक के साथ कशिश शर्मा ने रजत, जबकि अंजली कश्यप (75 अंक) और गौरी कश्यप (63 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-19 बालक वर्ग में बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज के शाश्वत ने 124 अंक के साथ स्वर्ण, 102 अंक के साथ अजय ने रजत, जबकि बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी के शिवा रावत (87 अंक) और ओम कुमार (81 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-19 बालिका वर्ग में हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज की अनन्या कश्यप ने 98 अंक के साथ स्वर्ण, 88 अंक के साथ इप्शिता गुप्ता ने रजत, जबकि पीहू शुक्ला (73 अंक) और दीपिका साहू (68 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

मौके पर अमित सक्सेना, शमूम अख्तर, पंकज मिश्रा, राम सागर त्रिवेदी, अंकुर पांडे, आलोक भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार, सूरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश, अमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार पटेल, आलोक कल्याणी, प्रवीण यादव, अशोक कुमार द्विवेदी, राज कुमार त्रिपाठी तथा हिमांशु शुक्ला उपस्थित रहे

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें