स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण
लखनऊ । अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में एलीट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों व प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। किया। इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास गुप्ता व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती अलका दास गुप्ता ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ताइक्वांडो केवल पदक जीतने का खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन जीने की कला भी सिखाता है।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष, इंडिया ताइक्वांडो) ने कहा कि लखनऊ की टीम प्रदेश की सबसे प्रतिभाशाली टीमों में है मुझे विश्वास है कि आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे। इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से जसवंत सिंह शंकर ऑब्जर्वर नियुक्त थे। चैंपियनशिप का संचालन आयोजन सचिव श्रीयश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने किया।
आज खेले गए मुकाबलों में क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-21 किग्रा वर्ग में अचिंत्य प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता। ओजस प्रताप सिंह को रजत तथा अविराज अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।
क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-27 किग्रा वर्ग में विनायक तिवारी ने स्वर्ण और आयांश मिश्रा ने रजत पदक अपने नाम किया।  क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-32 किग्रा वर्ग में अनंत कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-29 किग्रा वर्ग में दिव्या यादव ने स्वर्ण तथा संजना गुप्ता ने रजत पदक जीता। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-33 किग्रा वर्ग में अदिति चौधरी ने स्वर्ण तथा श्रेया सिंह ने रजत पदक जीता।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें