स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

अभिनेत्री उर्मिला के घर पहुंची सीबीआई

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में की पूछताछ, सीबीआई की ओर अधिकारी बयान नहीं

अभिनेत्री उर्मिला के घर पहुंची सीबीआई

वेद प्रकाश पाण्डेय

सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच को लेकर आज अभिनेत्री उर्मिला सनावर के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची और उनसे पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के चार अधिकारी रहे जिनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल थीं, दो गाड़ियों में अभिनेत्री के घर पहुंचे। टीम ने काफी देर तक घर पर रहकर अभिनेत्री से मामले से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक पूछताछ के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों की मानें तो यह पहला मौका नहीं है जब सीबीआई टीम अभिनेत्री के घर पहुंची हो। एक दिन पूर्व भी सीबीआई अधिकारी उनके आवास पर आए थे, लेकिन अभिनेत्री के घर पर मौजूद नहीं होने के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। आज दोबारा टीम उनके घर पहुंची और पूछताछ की।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का सबसे चर्चित मामला रहा है, जिसमें लगातार सीबीआई जांच की मांग उठती रही है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब एक अभिनेत्री के घर सीबीआई के पहुंचने से मामले में नये मोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
फिलहाल पूछताछ किन बिंदुओं पर हुई और अभिनेत्री का इस केस से क्या संबंध है, इसे लेकर सीबीआई ने कोई खुलासा नहीं किया है। जांच एजेंसी के इस कदम के बाद सियासी और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें