स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन
  • जनपद के 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि जनपद के 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, किशोर-किशोरियों तथा अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष गतिविधियों के साथ बच्चों हेतु रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही ऐसे लाभार्थियों की पहचान की जाएगी जो पात्र होने के बावजूद अभी तक योजनाओं से वंचित हैं।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। रेखा आर्या ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा दिवस-सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और मातृशक्ति के साथ संवाद स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव साझा करना तथा योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा के रूप में समर्पित करते हुए पूरे माह विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, स्वास्थ्य शिविर, करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बैठक में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अपर जिलाधिकारी मुक्त मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, डीओ युवा कल्याण विजय प्रताप भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी सहित विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें