स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस

आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस

मुंबई। क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 में आलिया भट्ट 93.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे वैल्यूएबल महिला सेलिब्रिटी बनी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ शानदार अदाकारा ही नहीं, बल्कि भारत की सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद सेलिब्रिटी ब्रांड्स में भी शामिल हैं। क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, आलिया भट्ट भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी ब्रांड बन गई हैं। उन्होंने इस सूची में दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया की ब्रांड वैल्यू 93.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। इस उपलब्धि के साथ वह ओवरऑल टॉप-10 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। खास बात यह है कि वह कई बड़े पुरुष सितारों से भी आगे निकल गई हैं। इस साल की रैंकिंग में शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आलिया भट्ट महिला सितारों में सबसे ऊपर हैं। रणबीर कपूर 80 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 10वें स्थान पर हैं।

 

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी दिखाया दम

वहीं दीपिका पादुकोण 89.2 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सातवें स्थान पर हैं। इससे साफ है कि ब्रांड एंडोर्समेंट और लोकप्रियता के मामले में आलिया ने मजबूत बढ़त बना ली है। आलिया भट्ट की सफलता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में भी स्थापित किया है। उन्होंने बच्चों और माताओं के लिए अपना लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया है और कई उभरते स्टार्टअप्स में निवेश भी किया है।

फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में रखा कदम

इसके अलावा आलिया ने फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा है, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार मजबूत हुई है। ब्रांड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आलिया की साफ-सुथरी सार्वजनिक छवि, लगातार सफल फिल्में और बिजनेस में सक्रिय भागीदारी उन्हें विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद बनाती है। यही वजह है कि उनकी मार्केट वैल्यू लगातार बढ़ रही है।

आने वाली फिल्मों पर टिकी नजरें

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में आलिया की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता में और इजाफा हो सकता है।

 

 

 

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें