स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

भाजपा के बदलाव के अटकलें में एक नया मोड़ कुलदीप माइती को राज्यसभा भेज सकती है भारतीय जनता पार्टी

भाजपा के बदलाव के अटकलें में एक नया मोड़ कुलदीप माइती को राज्यसभा भेज सकती है भारतीय जनता पार्टी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ भाजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नई सरकार के गठन के साथ ही नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। खासकर, टीएमसी से मोह भंग के बाद कई सांसदों, नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के जुड़ने की अटकलें चल रही हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में वीएफएस कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप माइती को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, माइती जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में भाजपा या कुलदीप माइती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों का दावा है कि यदि यह निर्णय होता है तो उनकी सदस्यता किसी वरिष्ठ भाजपा नेता, संभवतः पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, की मौजूदगी में कराई जा सकती है। कुलदीप माइती पूर्वी भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्था VFS Capital Ltd. के एमडी और सीईओ हैं। उन्हें माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में एक अनुभवी सामाजिक उद्यमी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने पूर्वी भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और वर्तमान में 14 राज्यों में करीब 280 शाखाओं के माध्यम से चार लाख से अधिक महिला ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है।

कहां से पढ़ाई
वह सा-धान के बोर्ड मेंबर, विलेज वेलफेयर सोसाइटी के सहायक सचिव और वेस्ट बंगाल माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य भी हैं। माइती के पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल सेक्टर में दो मास्टर डिग्री के साथ डॉक्टरेट की उपाधि भी है। माइती बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल सेक्टर में दो मास्टर डिग्री के साथ डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल कर चुके हैं। वे पिछले दो दशकों से महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के वित्तीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई सामाजिक और वित्तीय संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

बताया जा रहा है कि वीएफएस कैपिटल आने वाले समय में अपनी शाखाओं का विस्तार करने के साथ-साथ किफायती हाउसिंग और एमएसएमई लोन सेक्टर पर भी फोकस बढ़ा रही है। फिलहाल भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है। अपने काम और नेतृत्व के लिए माइती को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें