स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसका,शाहजहांपुर में दहशत

पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसका,शाहजहांपुर में दहशत

शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश का कहर, भारी मलबा नदी में गिरा,बड़ी मात्रा में पानी जमा
बिहारीगढ़ । शिवालिक की पहाड़ियों में तेज बारिश के बाद बड़ा लैंडस्लाइड होने से शाहजहांपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर खिसक गया और भारी मलबा सीधे नदी में जा गिरा। इससे नदी का बहाव बाधित हो गया और गहरी खाई में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज की टीम मौके पर पहुंची। पहाड़ी से गिरा विशाल मलबा और खाई में जमा पानी देखकर अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू कराया।
वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह ने बताया कि मौके पर टीम गठित कर जेसीबी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। लगातार कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया और जमा पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार किया गया, ताकि किसी बड़े खतरे को टाला जा सके।
लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी खिसकने की इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी में भारी मलबा आने और पानी एक जगह जमा होने से हालात संवेदनशील हो गए थे। वन विभाग की टीम मौके पर डटी रही और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।
क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान ने भी घटना का संज्ञान लिया और वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी ने विधायक को बताया कि बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा खिसका था, जिससे मलबा नीचे आ गया और पानी रुक गया था। जेसीबी से मलबा हटाकर पानी निकासी का मार्ग बना दिया गया है।
वन विभाग ने लैंडस्लाइड के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश को देखते हुए दोबारा भूस्खलन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें