स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

कुलदीप माइती द्वारा आयोजित भव्य गणेश पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

कुलदीप माइती द्वारा आयोजित भव्य गणेश पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

कोलकाता में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल, सर्वधर्म समभाव और विकास का दिया संदेश

कोलकाता। कोलकाता में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के राजयसभा सांसद के दावेदार कुलदीप माइती द्वारा भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया था और भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े और वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। सभी नेताओं ने भगवान गणेश के समक्ष मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बीजेपी नेताओं ने कुलदीप माइती द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस मौके पर राजयसभा सांसद के दावेदा कुलदीप माइती ने कहा, “गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। यह पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का प्रयास है। हम सभी मिलकर कोलकाता और बंगाल को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुलदीप माइती जैसे युवा कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं जो धर्म और सेवा को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और ऐसे धार्मिक-सामाजिक आयोजन जनता से सीधा जुड़ाव का माध्यम हैं।

पूजा के अंत में महा-आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें