स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

80 वर्ष के मेवालाल और 65 की फूलवती ने लोक अदालत में ली जयमाला, जमीन के विवाद का अनोखे अंदाज़ में हुआ अंत

80 वर्ष के मेवालाल और 65 की फूलवती ने लोक अदालत में ली जयमाला, जमीन के विवाद का अनोखे अंदाज़ में हुआ अंत

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

उम्र के ढलान पर आपसी मनमुटाव को भुलाकर रिश्तों को सहेजने की एक भावुक और अनोखी मिसाल बाराबंकी में देखने को मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब एक साल से चल रहे पारिवारिक मुकदमे का निपटारा करते हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग पति मेवालाल और उनकी 65 वर्षीया पत्नी फूलवती ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर फिर से साथ रहने का फैसला किया।

तहसील मसौली के ग्राम भुहेरा कला निवासी मेवालाल ने अपनी कुछ जमीन बहू के नाम दर्ज करा दी थी। इस बात से नाराज होकर पत्नी फूलवती ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाया गया, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया।

समझौते की शर्त के अनुसार पति मेवालाल ने अपनी चार बिस्वा जमीन पत्नी फूलवती के नाम स्थानांतरित करने पर सहमति जताई। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत परिसर में ही दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया। अदालत परिसर में मौजूद लोग उम्र के इस पड़ाव पर पति-पत्नी के इस अटूट प्रेम और पुनर्मिलन के साक्षी बने।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें