स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

खिलाड़ी कोटे से यूपी पुलिस में 470 अभ्यर्थियों का चयन 

खिलाड़ी कोटे से यूपी पुलिस में 470 अभ्यर्थियों का चयन 

लखनऊ। खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत उप निरीक्षक (SI) और आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

खेल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हुए परिणाम में सिविल पुलिस में 43 सब इंस्पेक्टरों का चयन किया गया है। इनमें 23 पुरुष और 20 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

 

वहीं, पुलिस और पीएसी में 427 कांस्टेबल पदों पर खिलाड़ियों को सफलता मिली है। कांस्टेबल भर्ती में 280 पुरुष अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी अब उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनकर अपनी सेवाएं देंगे।

वर्ष 2023 में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत 25 खेलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची तैयार की गई।

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने इसे अपनी मेहनत, अभ्यास और संघर्ष का परिणाम बताया। खेल प्रशिक्षकों ने भी इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें