स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

35 से अधिक टीमों के साथ ‘3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1’ का आगाज

35 से अधिक टीमों के साथ ‘3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1’ का आगाज

लखनऊ,खेल संवाददाता। युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी में शनिवार को ‘3×3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग-सीजन 1 का शुभारंभ हुआ। सुपर गोल्डन लीग की ओर से स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड-2, गोमती नगर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में 35 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, आईआरएस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने की, जबकि स्पोर्ट्स प्रमोटर देवेंद्र विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार बेहतर प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।

दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और खेल अकादमियों की टीमें 3×3 प्रारूप में मुकाबला करेंगी। युवा खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ टीमवर्क और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सिद्धांत श्रीवास्तव, रिदम थापा समेत आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रतियोगिता का समापन 9 अगस्त 2026 को होगा। इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें