स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

36वीं जिला जूनियर तैराकी : ऋत्विग, शिवेंद्र और अंश की त्रिकोणीय स्वर्णिम हैट्रिक

36वीं जिला जूनियर तैराकी : ऋत्विग, शिवेंद्र और अंश की त्रिकोणीय स्वर्णिम हैट्रिक
  • पहले दिन इशांत क्लब और ला मार्टिनियर के तैराकों का रहा जलवा

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। ला मार्टिनियर कॉलेज के ऋत्विग मिश्रा, सेठ ए.आर. जयपुरिया के शिवेंद्र यादव और इशांत स्विमिंग क्लब के अंश खुराना ने मो. हैदर मेमोरियल 36वीं लखनऊ जिला सब-जूनियर व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन पूल में स्वर्णिम लहर दौड़ाई। इन तीनों ही धाकड़ तैराकों ने अपने-अपने आयु वर्ग में शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन-तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में शुरू हुई इस दो दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन शहर के युवा तैराकों ने गोते लगाते हुए टाइमिंग में नए प्रतिमान स्थापित किए। बालक वर्ग (ग्रुप-ए) में ला मार्टिनियर के ऋत्विग मिश्रा ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले  में सोने का तमगा जीता। वहीं ग्रुप-सी में जयपुरिया स्कूल (अंसल गोल्फ सिटी) के शिवेंद्र यादव ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की। ग्रुप-बी में इशांत क्लब के अंश खुराना ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

पावनी, भूमिप्रिया और परी को दोहरा स्वर्ण पदक

बालिका वर्ग में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। डीपीएस जानकीपुरम की पावनी चतुर्वेदी ने ग्रुप-I के 50 मीटर व 200 मीटर फ्रीस्टाइल में दो स्वर्ण पदक झटके। गोमती नगर एलपीसी की भूमिप्रिया ने ग्रुप-II के 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में डबल गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं ग्रुप-IV में इशांत स्विमिंग क्लब की होनहार तैराक परी तिवारी ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनके अलावा अवध एकेडमी की सांची तिवारी व ख्याति वर्मा, डीपीएस की फिओना अबीर, इशांत क्लब के चैतन्य निंबकर, अर्घोदीप और सर्वांग राठौर ने भी स्वर्ण पदक जीते।

इन्होंने भी जीते पदक: प्रतियोगिता के पहले दिन अयान यादव, रिजुता साहू, भव्या पांडे, आहना तिवारी, अंचित सिन्हा, निर्वाण सिंह, वीवान, अंशिका श्रीवास्तव, सृष्टि तिवारी, वात्सले दुबे और वैष्णवी पांडे सहित कई उभरते तैराकों ने अपने-अपने आयु वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण व रजत पदक जीतकर चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें