स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षण

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन शो से बढ़ेगा आकर्षण

30 से अधिक देशों तक पहुंचेगा अयोध्या का दीपोत्सव, भारतीय दूतावासों के जरिए प्रवासी भारतीयों को न्योता


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूपी गवर्नमेंट यूपी के माध्यम से जनता से दीपोत्सव को लेकर सुझाव आमंत्रित किए जाएं, ताकि आयोजन में नए और बेहतर विचारों को शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को दीपोत्सव की तैयारियों से सक्रिय रूप से जोड़ने के साथ उन्हें प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं का वाहक और संवाहक बनाया जाए।

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं, शहर की सजावट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में दीपोत्सव-2026 को अब तक का सबसे भव्य आयोजन बनाने के लिए लगभग 30 लाख दीप जलाने, अयोध्या की सड़कों और सरयू तट को रामायण आधारित सजावट से सजाने तथा देश-विदेश से लोगों की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को दीपोत्सव की तैयारियों में सक्रिय रूप से जोड़ा जाए और उन्हें हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का वाहक बनाया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन में नए विचारों को शामिल करने के लिए आम लोगों से प्राप्त सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। दीपोत्सव में इस बार 2,100 ड्रोन शो प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा। 

बैठक में ड्रोन शो को दीपोत्सव के दिन के साथ दो दिन बाद होने वाले जमघट में भी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इसे दोबारा देखने का अवसर मिल सके। इसके अलावा लाइव प्रस्तुतियों के साथ 3डी प्रोजेक्शन, लेजर शो और म्यूजिकल ग्रीन फायरवर्क्स भी आयोजन का हिस्सा होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की योजना है। 30 से अधिक देशों में भारतीय दूतावासों और राजदूतों के माध्यम से प्रवासी भारतीयों को भी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को अयोध्या में प्रमुख स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शहर में आवागमन में परेशानी न हो। बैठक में धर्मपथ पर रामायण आधारित 10 प्रवेश द्वार बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा अयोध्या आने वाले प्रमुख मार्गों पर तीन अन्य रामायण द्वार बनाए जाने की योजना है, जिनमें सुल्तानपुर और रायबरेली मार्ग भी शामिल हैं। 

सरयू में पुष्पक विमान का स्थायी स्वरूप वाला इंस्टॉलेशन लगाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। दीपोत्सव के दौरान 2,100 से अधिक बटुकों द्वारा सामूहिक सरयू आरती कराने, 240 से अधिक मंदिरों और मठों में दीप प्रज्ज्वलन तथा उद्योग एवं व्यापार संगठनों के सहयोग से 25 प्रमुख चौराहों को सजाने की योजना है, जिससे शहर के प्रमुख इलाकों और सार्वजनिक स्थानों तक उत्सव का माहौल पहुंच सके। संस्कृति विभाग की ओर से देश-विदेश की रामलीला मंडलियों की प्रस्तुतियां, पारंपरिक लोकनृत्य और साकेत कॉलेज से रामकथा पार्क तक झांकियों की शोभायात्रा आयोजित करने की तैयारी है। कार्यक्रम में भरत मिलाप और भगवान राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक को भी शामिल किया जाएगा। पिछले वर्ष 100 बच्चों की भागीदारी वाली वानर सेना को इस बार और विस्तारित करने की योजना है। संग्रहालय परिसर में डिजिटल रामायण, राम वन गमन मार्ग पर आधारित मूर्तियां, राम थीम वाला बाजार तथा पुस्तकों और चित्रों की प्रदर्शनी लगाने की योजना है। इसके साथ ही 'श्रीराम की वैश्विक यात्रा' नाम से विशेष प्रस्तुति भी प्रस्तावित है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें