स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

12वीं जिला फुटबॉल लीग 2026: एपिक स्ट्राइकर्स, एएमसी रिकॉर्ड और इंदिरा एकेडमी की शानदार जीत

पहले मैच में एपिक स्ट्राइकर्स ने देसी बॉयज को 5-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड ने अवध यूनाइटेड को 3-0 से हराया, जबकि तीसरे मैच में इंदिरा एकेडमी ने यूनाइटेड एफसी पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की।

12वीं जिला फुटबॉल लीग 2026: एपिक स्ट्राइकर्स, एएमसी रिकॉर्ड और इंदिरा एकेडमी की शानदार जीत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। 12वीं जिला फुटबॉल लीग 2026 में आज खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में एपिक स्ट्राइकर्स ने देसी बॉयज को 5-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड ने अवध यूनाइटेड को 3-0 से हराया, जबकि तीसरे मैच में इंदिरा एकेडमी ने यूनाइटेड एफसी पर 1-0 से रोमांचक जीत दर्ज की।

एपिक स्ट्राइकर्स ने देसी बॉयज को 5-0 से हराया

दिन के पहले मुकाबले में एपिक स्ट्राइकर्स और देसी बॉयज के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में एपिक स्ट्राइकर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 5-0 से शानदार जीत हासिल की। टीम की ओर से द्रु ने एक गोल किया, जबकि रवि और रितिक ने दो-दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

एमडी सफी की हैट्रिक से एएमसी रिकॉर्ड की शानदार जीत

दूसरे मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड ने अवध यूनाइटेड को 3-0 से पराजित किया। एएमसी रिकॉर्ड की जीत के हीरो एमडी सफी रहे, जिन्होंने मुकाबले में तीनों गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत एएमसी रिकॉर्ड ने मुकाबला अपने नाम किया।

प्रिंस के गोल से जीती इंदिरा एकेडमी

दिन के तीसरे मुकाबले में इंदिरा एकेडमी और यूनाइटेड एफसी आमने-सामने रहे। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच के 34वें मिनट में प्रिंस ने शानदार गोल कर इंदिरा एकेडमी को 1-0 की बढ़त दिलाई। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और इंदिरा एकेडमी ने मुकाबला 1-0 से जीत लिया।

कल के मुकाबले

  • पहला मैच: यूनिटी बनाम ऑलिव एफसी

  • दूसरा मैच: व्हाइट ईगल बनाम देसी बॉयज

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें