स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

106 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, बेटियों के खाते में जाएंगे 64-64 हजार रुपये

106 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, बेटियों के खाते में जाएंगे 64-64 हजार रुपये

-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कांधला में हुआ आयोजन, 42 हिंदू जोड़ों का विवाह और 64 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न

शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को कांधला क्षेत्र के जसाला स्थित रॉयल पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 106 जोड़ों का विवाह और निकाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इनमें विकासखंड कांधला के 88 और नगर पालिका परिषद कांधला के 18 जोड़े शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कांधला डॉ. विनोद मलिक, खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश द्विवेदी और जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इससे जरूरतमंद परिवारों को बेटियों की शादी के खर्च की चिंता से राहत मिलती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख रुपये की व्यवस्था निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री और वस्त्र वर-वधू को दिए जाएंगे। वहीं, 15 हजार रुपये की सीमा में विवाह स्थल, टेंट, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने नवदंपत्तियों को विवाह प्रमाणपत्र भी वितरित किए। खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक और फेशियल उपस्थिति के बाद ही जोड़ों का विवाह अथवा निकाह कराया गया। इस दौरान नवदंपत्तियों को लड्डू और ड्राईफ्रूट्स की टोकरियां भी वितरित की गईं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पात्र परिवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समारोह में 42 हिंदू जोड़ों का विवाह और 64 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। अंत में वर-वधू को निर्धारित उपहार सामग्री वितरित की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें