स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

विशेष गहन पुनरीक्षण में नोटिस चरण व दावे-आपत्तियों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा

विशेष गहन पुनरीक्षण में नोटिस चरण व दावे-आपत्तियों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा
  • 63,718 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण, तीनों विधानसभाओं में पुनरीक्षण कार्य संपन्न।

  • डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, बीएलए-2 तैनाती पर दिया जोर।

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस चरण, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि में किए गए विस्तार की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिस चरण एवं दावे-आपत्तियों से संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जनपद में जारी 63,718 नोटिसों के सापेक्ष सभी नोटिसों का वितरण एवं सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र पुरोला में 22,426, यमुनोत्री में 19,641 तथा गंगोत्री में 21,651 नोटिसों का वितरण कर उनकी सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि निर्वाचक नामावली को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत हो सके। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सुधीश पंवार, जयचंद, हरीश डंगवाल, बुद्धिलाल, दिनेश गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें