स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आर.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में हुआ पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आर.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में हुआ पौधरोपण

 

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,बीकेटी में “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संस्थान के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक, डीन,डीन स्टूडेंट वेलफेयर,चीफ प्रॉक्टर,विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर किया गया।

 

इस दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है,बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान,कृतज्ञता और प्रकृति संरक्षण का एक प्रेरणादायक संदेश देता है।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व,प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण,हरियाली बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें