स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

तमसा नदी के पुल के पास सड़क पर गहरा गड्ढा, हर पल हादसे का खतरा

तमसा नदी के पुल के पास सड़क पर गहरा गड्ढा, हर पल हादसे का खतरा

  • बारिश से लगातार बढ़ रहा गड्ढा, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी; जिम्मेदारों की अनदेखी से राहगीरों की जान जोखिम में।

पायनियर संवाददाता। हजपुरा, अम्बेडकरनगर

 सम्मनपुर क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास तमसा नदी पर बने पुल के समीप सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है। बारिश के कारण गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की ऊपरी सतह से गड्ढे की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, ऐसे में वाहन चालकों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है।

इस मार्ग पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है। गड्ढे के किनारे सड़क की मिट्टी कटने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। खासकर तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई न देने पर कोई भी वाहन चालक इसकी चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के चलते सड़क के किनारे कटाव बढ़ने से खतरा लगातार गहराता जा रहा है। इसके बावजूद यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर गड्ढे की मरम्मत कराई जाए और तब तक दुर्घटना रोकने के लिए चेतावनी संकेतक व बैरिकेडिंग लगाई जाए, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें