स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स व एजेंसियों के लिए जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स व एजेंसियों के लिए जारी की एडवाइजरी

गुरुग्राम। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मैट्रिमोनियल वेबसाईट्स और एजेंसियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके अंतर्गत विवाह की योजना बना रहे पंजीकृत उपयोगकर्ताओं एवं संभावित जोड़ों को राष्ट्रीय महिला आयोग के प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन पोर्टल पर पंजीकरण करने तथा ऑनलाइन प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा तेरे मेरे सपने-प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। यह पहल विवाह की योजना बना रहे युवाओं के बीच सार्थक संवाद और बेहतर समझ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। एडवाइजरी के अनुसार वर्तमान समय में सामाजिक परिस्थितियों में तेजी से हो रहे बदलावों के कारण अनेक वैवाहिक विवाद विवाह से पूर्व अपेक्षाओं, करियर संबंधी योजनाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों, वित्तीय प्रबंधन, व्यक्तिगत मूल्यों तथा भावनात्मक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पर्याप्त चर्चा और समझ के अभाव में उत्पन्न होते हैं। आयोग का मानना है कि विवाह से पूर्व सूचित एवं सार्थक संवाद मजबूत, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण वैवाहिक संबंधों की नींव रख सकता है।
इस पहल के अंतर्गत विवाह की योजना बना रहे युवा प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर के पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे तथा योग्य विशेषज्ञों द्वारा संचालित संरचित ऑनलाइन प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन एवं परामर्श सत्रों में भाग ले सकेंगे। यह मंच युवाओं को एक सुरक्षित एवं गोपनीय वातावरण प्रदान करेगा, जहां वे वैवाहिक जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे तथा अपने भावी संबंधों की मजबूत नींव बनाने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
आयोग ने विवाह योग्य युवाओं को जोडऩे में मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, सभी ऐसे प्लेटफॉर्म एवं संस्थाओं को अपने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं तथा विवाह की योजना बना रहे युवाओं को तेरे मेरे सपने पहल के बारे में जानकारी प्रदान करने की सलाह दी है । विवाह की योजना बना रहे पंजीकृत उपयोगकर्ताओं एवं संभावित जोड़ों को राष्ट्रीय महिला आयोग के पोर्टल पर पंजीकरण करने तथा ऑनलाइन प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। उन्हें अपनी वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा कार्यालयों में इस पहल से संबंधित जानकारी, बैनर, लिंक एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन प्लेटफॉर्म से यह भी अपील की है की वे विवाह में संवाद, पारस्परिक सम्मान, समानता, भावनात्मकता तथा साझा जिम्मेदारियों के महत्व को बढ़ावा दें। साथ ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन काउंसलिंग एवं संवाद सुविधाओं की जानकारी के व्यापक प्रसार में सहयोग प्रदान करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें