स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाश

जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख की ठगी

जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख की ठगी

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर अनुसूचित जाति की बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों पर रकम लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काकोरी क्षेत्र के गहरवारा गांव निवासी रामदुलारी पत्नी स्वर्गीय महंगू प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने अपने पोते अमन कुमार के लिए मोहन रोड स्थित खसरा संख्या 426 घ मि. में तीन बिस्वा जमीन का सौदा किया था।

आरोप है कि इस सौदे में बिचौलियों की भूमिका निभा रहे तुलसी विहार, राजाजीपुरम निवासी सर्वेश कुमार, भय्यू आलम और मोहम्मद दिलशाद ने उनसे रुपये ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।पीड़िता के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से 40 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा उनकी बहू के भाई विजय कुमार ने 45 हजार रुपए गूगल-पे से और पांच हजार रुपए नकद दिए थे। इस तरह जमीन के सौदे के नाम पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपए दिए गए।रामदुलारी का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपए वापस किए। 

रकम वापस मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।पीड़िता ने पुलिस आयुक्त समेत वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, अपनी रकम वापस दिलाने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें