स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाश

हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही हमारी पहचान है : रीना बिंद

हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही हमारी पहचान है : रीना बिंद

  • कजरी महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पायनियर समाचार सेवा। चन्दौली

मझवां विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक कजली कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और आयोजन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रीना बिंद ने लोक संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कजली जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही हमारी पहचान है। इसे संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक कजली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित ग्रामीण और श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। रीना बिंद ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों एवं ग्रामीणों के प्रयासों की प्रशंसा की।

इसके बाद शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता के बाद रीना बिंद मझवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचीं और दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस क्रम में ग्रामसभा पत्तीपुर, महामलपुर में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार नीलू निगम बिंद के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ग्रामसभा पिपरिया, महामलपुर में सूर्यबली बिंद के पिता के निधन व ग्रामसभा कटका में रामजी पाल के पुत्र बंधु पाल के निधन पर उनके घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें